हम जैसा सोचते हैं वैसे ही बन जाते हैं सुबह होते ही सबसे पहले आप यह सोचें कि आज हमें क्या-क्या करना है। हमेशा अच्छा सोचें, पॉजिटिव रहें, मन ही मन कार्यों में पूर्णतया सफलता की कामना रखें। जैसे हमारे विचार होते हैं और सच्चे मन से होते है उनके पूरे होने की सम्भावना अत्यधिक होती है। जब हम सफलता का विचार रखते हैं तो मन ही मन हम और दृढ़ संकल्प ले लेते हैं । अगर आप आपदाओं के बारे में सोचोगे तो वह आ जाएँगी. अगर आप मृत्यु के बारे में गंभीरता से सोचते हो तो आप अपनी मौत की ओर बढ़ने लगते हो। जब आप सकारात्मक सोचोगे, तब इस विश्वास और निष्ठा के साथ आपका जीवन सुरक्षित हो जायेगा। जो आप अभ्यास करते रहते हैं, जो दोहराते हैं उस कार्य में विशिष्टता प्राप्त कर लेते हैं । सोच में काफी शक्ति होती है। यदि हम सोचते हैं कि काम अवश्य पूरा होगा तो यह यकीन मानिए कि काम होने की संभावना बहुत बढ़ गई है। ऐसा नहीं है कि केवल सोचने से कार्य हो जाता है पर यदि हम सफलता की सोच रखते हैं और वह कार्य करते हैं तो दिल और दिमाग दोनों उस कार्य में लग जाते हैं। परिणामस्वरूप, सफलता आपके कदम चूमती ह...