कृपया मेरे ब्लॉग को सब्स्क्राइब ( ऊपर बने “Subscribe” बटन को दबाकर) करें। और कमेन्टस् भी लिखे। क्रमशः …...अब तक आपने मेरे सफलता सीरीज़ के पिछले ब्लोग्स में पढ़ा कि “सफलता क्या है” और “सफलता की सोच”। अब आगे पढ़िए….. विशेष यानी गुणवत्ता पर जोर यदि हम ज्यादा काम करें और उसमें गुणवत्ता न हो; तो उससे अच्छा है कि हम कम करें मगर वह गुणवत्ता से भरा हो, विशेष हो, दुनिया में अनोखा हो। जो भी कार्य करें, उसे पूर्णता से करें, उसके बारे में हमें पूर्ण ज्ञान हो। पूर्णता और गुणवत्ता से किया गया कार्य, अलग ही दिखता है, सभी को पसंद आता है और यह सफलता की सीढ़ी बन जाता है। कार्य ऐसा हो कि सभी पूछें, किसने किया, कैसे किया? अच्छा कार्य स्वयं बोलता है। कहीं नई टीम बन रही है तो ऐसे व्यक्तियों को ढूंढ कर, पहले अवसर दिया जाता है। मोनालिसा चित्र की तरह विशिष्ट गुणवत्ता से भरा कार्य हो तो सबका ध्यान आकर्षित होता ही है, साथ ही बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। दुनिया हमेशा महारत हासिल लो...