S सफलता की तरफ सात कदम
..... विजय रुस्तगी
मैं आज आपको ऐसे सात कदम बता रहा हूं जिसके रोजमर्रा अभ्यास से आप क्रमशः सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आप इसे बखूबी निभाएं और सफलता दौड़ती हुईं स्वयं आपके पास आयेगी।
1. सफलता की सोच
सुबह होते ही सबसे पहले आप यह सोचें कि आज हमें क्या-क्या करना है। हमेशा अच्छा सोचें, पॉजिटिव रहें, मन ही मन कार्यों में पूर्णतया सफलता की कामना रखें। जैसे हमारे विचार होते हैं और सच्चे मन से होते है उनके पूरे होने की सम्भावना अत्यधिक होती है। सोच में काफी शक्ति होती है। यदि हम सोचते हैं कि काम अवश्य पूरा होगा तो यह यकीन मानिए कि काम होने की संभावना बहुत बढ़ गई है। ऐसा नहीं है कि केवल सोचने से कार्य हो जाता है पर यदि हम सफलता की सोच रखते हैं और वह कार्य करते हैं तो दिल और दिमाग दोनों उस कार्य में लग जाते हैं। परिणामस्वरूप, सफलता कदम चूमती है।
2. जो भी करो विशेष करो
यदि हम ज्यादा काम करें और उसमें गुणवत्ता ना हो, उससे अच्छा है कि हम कम करें मगर वह गुणवत्ता से भरा हो, विशेष हो, दुनिया में अनोखा हो। जो भी कार्य करें वह पूर्णता से करें उसके बारे में हमें पूर्ण ज्ञान रहे। पूर्णता और गुणवत्ता से किया गया कार्य, अलग ही दिखता है, सभी को पसंद आता है और यह सफलता की सीढ़ी बन जाता है। कार्य ऐसा हो कि सभी पूछें, किसने किया, कैसे किया। अच्छा कार्य स्वयं बोलता है। नई टीम बन रही है तो ऐसे व्यक्तियों को पहले अवसर दिया जाता है।
3. आत्मविश्वास
कभी-कभी हम किसी घटना से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं और हमारे अनुभव कटु हो जाते हैं ऐसी बहुत सारी घटनाएं भी होती हैं जो अनुकूल हो, और सुखद महसूस हुआ हो। सुखद घटनाओं को याद रखें, और दुखद घटनाओं को भूल जाएं। इससे आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही और दूसरों पर भी विश्वास बढ़ेगा । यही विश्वास आपको सफलता की ओर प्रेरित करता रहेगा । छोटी बड़ी सफलतायें मिली है उसे याद रखें । आपका विश्वास बढ़ेगा कि आप जो भी कर रहे हैं वह कार्य पूरा होगा। असम्भव शब्द को अपनी डिक्शनरी से हटा दें ।
4. सकारात्मक वातावरण
नजर रखें कि कौन आपको बहुत डिसकरेज करता है और कौन प्रोत्साहित । अपने ऐसे दोस्त बनाएं जो आप पर विश्वास रखते हैं आप को हमेशा प्रोत्साहित करते हैं । याद रखें, अपने आसपास की बातें आप पर काफी प्रभाव डालती हैं। कोशिश करें कि आप अपने आसपास सकारात्मक वातावरण बनाए रखें । यह आपको सफलता की ओर अवश्य ले जायेगा।
5. एकांतवास
अपने आपको एक कमरे मे बंद कर लें। प्रचीन काल मे ऋषि मुनि गुफा में रहकर तपस्या करते थे और उन्हें मनोशाँति और ज्ञान की प्राप्त होती थी। महिने में एक बार और जब भी आप कोई बड़ा कार्य करें एक दिन या आठ घंटे का समय ऐसा रखें जो सिर्फ आपका हो । आप अपने आप के साथ रहें । अपने आप में झांक कर देखें। अकेले कमरे में या प्राकृतिक वातावरण में समय बितायें। इससे मन को शांति मिलेगी। यकीन मानिए कि आपके मन में नए विचार बनेंगे। आप कुछ नया कर सकोगे जो आपको सफलता की ओर ले जायेगा।
6. सहायता करो
जितने लोग आपसे मिलें यह महसूस करें कि आप बहुत सहायता करते हैं। अपने दिल को बड़ा रखें कभी कम कभी ज्यादा आपको इसका फल अवश्य प्राप्त होगा, जरूर होगा। हो सकता है कि वह व्यक्ति जिसकी आपने सहायता की है आपके लिए सहायक न हो। सहायता करो और भूल जाओ । कोई आपकी सहायता करे, तो जीवन पर्यँत याद रखो। आपके द्वारा किया गया कोई भी अच्छा कार्य और सहायता उससे कई गुना बढ़ कर आपको वापस जरूर मिलती है । इसलिए अपने से जितनी भी हो सके उतनी सहायता करते रहे। आपका उदार व्यक्तित्व निखरेगा और सफलता आपके पास होगी।
7. सरलता और सहजता
अपने जीवन को बहुत ही सरल ढंग से जियें। आप जैसे हैं उससे ज्यादा दिखने की कोशिश न करें। यह सच्चाई और सरलता आपको सफलता की एक नई ऊंचाई प्रदान करेगी। अपनी जिंदगी एक खुली किताब की तरह रखें। इससे आपको ईमानदारी की प्रेरणा मिलेगी। सरल और ईमानदार व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करता है। ऐसा व्यक्ति आसानी से सफलता की ओर बढ़ जाता है।
सात कदम सफलता हरदम।
Agar ye follow kiya toh safalta nishchit hai.
ReplyDeleteThanks sir, really these steps will enhance our life,
ReplyDeleteBeautiful post. Please continue to enrich our knowledge....
ReplyDeleteReal mantras to success
ReplyDelete