कोरोनावायरस से लड़ाई -- विजय रुस्तगी
कोरोनावायरस से आज मानवता की लड़ाई हैं
मिलें पर हाथ न मिलाएं, इसी में भलाई है
पारंपरिक नमस्ते मुस्कराहट के साथ, में गहराई है
जवाबी नमस्ते से ही रिश्तों ने मजबूती पाई है
कोरोनावायरस से आज___
गर ज़ुकाम खांसी हो तो घबराना नहीं
मुंह ढककर खांसो छींको, वायरस फैलाना नहीं
हाथ मल कर धोओ, सफाई रखो
डाक्टर से सलाह लो तुरंत, यह ध्यान रखो
कोरोनावायरस से आज_ _ _
स्वस्थ रहो खूब पानी पिओ यह छोटी बात नहीं
बचाव की बातें सबको बताओ ,छोटा योगदान ही सही
भीड़भाड़ से बचो, थोड़ी दूरी बनाए रखो
कठिन समय है गुजर जाएगा, धैर्य रखो धैर्य रखो
कोरोनावायरस से आज _
बातें खूब करो जरूर, पर अपने फोन पर
फिल्में खूब देखो जरूर पर अपने घर पर
दोस्तों थोड़ा बचो थोड़ा बचाओ
समझो और ध्यान रखो कोरोना मत फैलाओ
कोरोनावायरस से आज___
Superb Sir
ReplyDeleteTarun Sharma
Thanks Tarun
Delete